करछना: प्रशासनिक सुधार विभाग की नोडल अधिकारी ने तहसील करछना का किया निरीक्षण कई अधिकारी व कर्मचारी रहे नदारत जताई नाराजगी।
प्रशासनिक सुधार विभाग की नोडल अधिकारी प्रयागराज इंदुमती सिंह ने शुक्रवार सुबह 10 बजे तहसील करछना का दौरा कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति एवं विभिन्न दस्तावेज की रखरखाव का निरीक्षण किया। सुबह 11 बजे तक तहसील में नियुक्त दो-तीन को छोड़कर अन्य अधिकारी व कर्मचारियों की मौजूदगी न होने की वजह से नाराजगी जताई।