करछना: अरैल बांध रोड पर संगम में स्नान करने जा रहे श्रद्धालु की कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी,बाल बाल बचा श्रद्धालु चालक
माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के मौके पर संगम स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर अरैल बांध स्थित गड्ढे में चली गई। जिसे देख मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मीयों ने मौके पर पहुंचे और कार चालक को बाहर निकलते हुए, उपस्थित लोगों की मदद से कार को भी खींचकर बाहर निकल गया। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुई।