करछना: लवायन कला गांव से होकर गुजरने वाली रिंग रोड में प्रभावित किसानों ने मुआवजा बढ़ा कर देने व आवास को लेकर किया प्रदर्शन।
तहसील करछना क्षेत्र में इन दोनों शासन के मानसा के अनुरूप रिंग रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें लवायन कला,रेही कला सहित विभिन्न गांव के किसने की जमीन को अधिग्रहण किया गया है। शुक्रवार को लवायन कला गांव में रिंग रोड में प्रभावित किसानों ने एकत्रित होकर आवास एवं मुआवजा और बढ़कर दिए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।