करछना: करछना में आयोजित थाना समाधान दिवस पर विभिन्न समस्याओं से संबंधित आई 25 से अधिक शिकायतें नहीं हुई एक भी पत्र का समाधान
शनिवार को करछना थाना परिसर में नायब तहसीलदार संतोष यादव की अगुवाई में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां क्षेत्र से आने वाले फरियादियों के द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित 25 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गई। लेकिन थाना समाधान दिवस जैसे मौके पर कई विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की मौजूदगी न होने की वजह से एक भी शिकायती पत्र का समाधान नहीं किया जा सका।