जतारा: पॉलिटेक्निक छात्रों का औद्योगिक दौरा, उद्योग की बारीकियों से हुए परिचित
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जतारा के छात्र-छात्राओं ने भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के अंतर्गत आयोजित इंडस्ट्रियल विजिट के दौरान टीकमगढ़ स्थित बधोरिया इंडस्ट्री का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रक्रियाओं, गुणवत्ता मानकों और मानकीकरण की उपयोगिता की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।