सादाबाद: सादाबाद में भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, खाद्य रसद मंत्री मनोज पांडेय रहे मुख्य अतिथि
सादाबाद में विप्र शिरोमणि भगवान श्री परशुराम की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। नामचीन बैंडों की मधुर धुनों और डेढ़ दर्जन दक्षिण भारतीय आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा में प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।