प्रतापगढ़: जहानाबाद फ्लाईओवर पर पलटा डीजल टैंकर, मची लूट, वीडियो हुआ वायरल
प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर गुजरात से कोलकाता जा रहा एक डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे की नालियों में बहे डीजल को लूटने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार शाम 6 बजे वायरल वीडियो में जान जोखिम में डालकर लोग बाल्टियों और डिब्बों में तेल भरते नजर आए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की।