हरदा: हरदा में मुस्लिम नौजवान कमेटी की तिरंगा यात्रा, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश
Harda, Harda | Aug 15, 2026 आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर हरदा शहर में मुस्लिम नौजवान कमेटी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा वाहन रैली के रूप में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने देशभक्ति के नारों के साथ शहर में भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा रेलवे माल गोदाम से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंची।