मुंगावली: सेहराई पुलिस ने चंढीगढ़ चक में कच्ची शराब बेचने पर 32 वर्षीय व्यक्ति पर मामला दर्ज किया
चंढीगढ़ चक में पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर एक 32 वर्षीय व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है, सेहराई पुलिस को मंगलवार को शाम लगभग 6:30 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चंढीगढ़ चक में कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से चंढीगढ़ चक निवासी मलकीत सिंह उम्र 32 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है ।