बीकानेर: कांग्रेस ने पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र
बीकानेर संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर निशांत जैन से मुलाकात कर दस सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।