13वीं कूडो ( जैपनीज मिक्सड कॉम्बैट स्पोर्ट्स) जिला स्तरीय ट्रेनिंग कैम्प में कूडोकाजो किया सम्मानित
बीकानेर / 27.07.2026 / कूडो मार्शल आर्ट सोसाइटी के द्वारा 13वीं कूडो (जेपनीज मिक्स्ड़ स्पोर्टस् कॉम्बेट) जिला स्तरीय ट्रेनिंग कैम्प पी एस टी मार्शल आर्ट एकेडमी, शिव वैली, गंगाशहर रोड बीकानेर में किया गया।
कूडो बीकानेर की सैन्सई सोनिका सैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की विभिन्न स्कूलों व ओपन वर्ग के छात्र-छात्राएं इस ट्रेनिंग कैम्प में 200 से अधिक खिलाडियों ने भाग लिया सैन ने बताया कि इस ट्रेनिंग कैम्प में कूडो राजस्थान के मुख्य प्रशिक्षक रेन्शी प्रीतम सैन के द्वारा कूडो जैपनीज मिक्सड कॉमबेक्ट स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट के दावपेच का अभ्यास कराया जिसमे थ्रोस की वेरियेसन, ग्रपलिंग और ग्राउन्ड फाइट की स्किल्स को सिखाया।
उपाध्यक्ष नगेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि ट्रेनिंग कैंप के समापन के अवसर पर अतिथिओं के द्वारा सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और गिफ्ट देकर हौसलाफजाई की अतिथि के रूप में उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग नागौर सतीश परिहार, रायसेन स्कूल प्रिंसिपल शालिनी जैन, व्यवसायी रित्विक सेठिया उपस्तिथ थे खिलाडियों को उनके आगामी टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाये दी।