हथुआ: मीरगंज: भटवलिया गांव में 7 वर्षीय छात्र अनुज कुमार की मौत बनी पहेली, कार में मिला शव
मीरगंज थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में सात वर्षीय मासूम अनुज कुमार की मौत इलाके में एक अबूझ पहेली बन गई है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विदित हो कि अनुज कुमार बुधवार की शाम को अचानक अपने घर के पास से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।