बावल सेक्टर-3 की दो फैक्ट्रियों में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान,
बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से दो कंपनियां जलकर खाक हो गईं। हादसा रात करीब 9 बजे इन्वर्टर बैटरी चार्जिंग कंपनी 'स्मार्ट स्पेस सॉल्यूशंस' में हुआ। कर्मचारियों के आग बुझाने के शुरुआती प्रयास विफल रहे और करीब साढ़े 10 बजे लपटों ने बगल की 'गुरुकृपा फुटवियर' कंपनी को भी चपेट में ले लिया। फुटवियर फैक्ट्री में भारी मात्रा में रबर व प्लास्टिक होने से आग तेजी से भड़की।
सूचना पर बावल, रेवाड़ी, धारूहेड़ा के अलावा राजस्थान के भिवाड़ी से भी दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ीं। एक दर्जन से अधिक दमकल वाहन देर रात तक आग पर काबू पाने में जुटे रहे। गनीमत रही कि नाइट शिफ्ट न होने से जनहानि टल गई; मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि, मशीनें और कच्चा माल जलने से करोड़ों का नुकसान हुआ है।
#firerewari #imtbawal #bawalnews #rewariupdate
Rewari, Rewari | Sep 26, 2026