मलिहाबाद: विकासखंड माल के ब्लॉक कक्ष में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र अनुसूचित मोर्चा ने सुनी लोगों की समस्याएं
विकासखंड माल के ब्लॉक कक्ष में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र अनुसूचित मोर्चा विकास किशोर के द्वारा लोगों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान वहां पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और प्रधान भी मौजूद रहे। इस दौरान जनता की समस्याओं को सुनने के साथ ही उनका निस्तारण भी करवाया गया और तमाम समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।