बहरोड़: बहरोड में सोते हुए सेल्समैन के बिस्तर पर पहुंचा कोबरा, जागने पर बची जान, CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल
Behror, Alwar | Aug 16, 2026 बहरोड़ क्षेत्र में 15 अगस्त की रात दूध डेयरी प्लांट में सो रहे सेल्समैन विष्णु के बिस्तर तक अचानक कोबरा सांप पहुंच गया। गनीमत रही कि विष्णु की समय रहते आंख खुल गई और उसकी जान बच गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज रविवार को दोपहर बारह बजे अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि विष्णु बिस्तर पर सो रहा था।