कोरबा: कुदमुरा में चलित थाना का आयोजन, पुलिस ने साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और नशे के दुष्परिणाम के संबंध में दी जानकारी
Korba, Korba | May 1, 2026 सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत पुलिस द्वारा ग्राम कुदमुरा में चलित थाना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 70 महिला-पुरुष, ग्राम रक्षा दल के सदस्य, कोटवार, समाज प्रमुख एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।चलित थाना कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी गईं.