दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में नीट सहित अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक की घटनाओं और अन्य गड़बड़ियों के विरोध में छात्रों ने हाल ही में आंदोलन किया था। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बरेली से आए दो युवकों के साथ कथित रूप से मारपीट करने के आरोपी सत्यम पंडित के खिलाफ पुलिस अब गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। उसे खिलाफ पहले से ही गंभीर अपराध के 8 केस दर्ज हैं।
छात्र-छात्राओं और सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आए बरेली के दो युवकों के साथ कथित रूप से मारपीट की गई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस मामले में आरोपी सत्यम पंडित पर पुलिस अब शिकंजा कस रही है। पुलिस ने उसके आपराधिक रिकॉर्ड की समीक्षा पूरी कर ली है और अब उसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पर पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक हत्या का मामला भी शामिल है�
Korba, Korba | Jul 28, 2026