सुल्तानगंज, 23 अगस्त 2026: श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर धाधी बेलारी, सुल्तानगंज में आयोजित भव्य ड्रोन शो का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस अवसर पर आस्था, आध्यात्मिकता, संस्कृति एवं आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के माननीय मंत्री श्री कुमार शैलेन्द्र, सुल्तानगंज विधायक श्री ललित नारायण मंडल तथा भागलपुर विधायक श्री रोहित पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
ड्रोन शो के दौरान आकाश में ड्रोन के माध्यम से भगवान शिव, बाबा अजगैबीनाथ तथा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आकृतियों का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे आकाशीय दृश्यों ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बाबा अजगैबीनाथ की पावन नगरी सुल्तानगंज में आयोजित इस अभिनव कार्यक्रम ने श्रावणी मेला की भव्यता, धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का अनूठा संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, श्रद्धालुओं एवं आमजनों ने ड्रोन शो का आनंद लिया। यह अनुभव अत्यंत आनंददायक, रोमांचक एवं अविस्मरणीय रहा तथा पूरे परिसर में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।
श्रावणी मेला के दौरान आयोजित यह भव्य ड्रोन शो सुल्तानगंज आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक यादगार आकर्षण के रूप में सामने आया।
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Bhagalpur District Administration
Madhepura District Administration
Banka District Administration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
Department of Tourism, Government of Bihar