आहोर: कम वोल्टेज की समस्याओं को लेकर आहोर के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
Ahore, Jalor | Jul 25, 2025 कांग्रेस नेती सरोज चौधरी की मौजूदगी में उपखंड मुख्यालय आहोर सहित आसपास के गांव के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कम वोल्टेज की समस्याओं को समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि सभी आसपास के गांव में कम वोल्टेज के कारण ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल पा रही है,जिसको लेकर बिजली विभाग के अधिकारी धर्मेंद्र को सौंपा ज्ञापन।