जगाधरी: रेलवे पुलिस के माध्यम से मिले लावारिस शव का यमुना स्थित श्मशान घाट में शिव सेवा समिति ने किया अंतिम संस्कार
शिव सेवा समिति पिछले काफी समय से जिले में मिलने वाले लावारिस शवो का हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करती आ रही है। आज का यह शव संस्था को रेलवे पुलिस के माध्यम से प्राप्त हुआ था। रेलवे पुलिस को यह शव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मिला था। कोई भी परिजन ना मिलने पर पुलिस ने 72 घंटे की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए संस्था के हवाले कर दिया।