लैलूंगा: बंजर जमीन पर लहलहाई फसल, ग्राफ्टेड बैंगन और टमाटर से किसान ने कमाए ₹4 लाख 25 हजार
ग्रामीण क्षेत्र में अनुपयोगी जमीन को आधुनिक खेती की तकनीक से उपजाऊ बनाकर किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड बैंगन और टमाटर की खेती से चार लाख 25 हजार रुपये की बिक्री और दो लाख 80 हजार रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। उनकी सफलता खेती में नवाचार, विभागीय मार्गदर्शन और मेहनत का उदाहरण बन रही है।