गाज़ियाबाद: साहिबाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी से फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान की रजिस्ट्री कराने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बुधवार को थाना साहिबाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी से फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान की रजिस्ट्री कर सम्पति हड़पने वाले कपिल प्रजापति नाम के 1 शातिर अभियुक्त को शहीदनगर साहिबाबाद से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद उसके विरुध्द आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।