गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम के अभयखंड क्षेत्र में महिला व उसके पति पर चाकू से हमले में महिला की मौत, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
मंगलवार देर रात गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित अभयखंड चौकी क्षेत्र में एक ज्योति नाम की महिला और उसके पति को चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला व उसके पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।