गाज़ियाबाद: साहिबाबाद पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति बेचने वाले एक अभियुक्त को शहीद नगर से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति बेचने वाले एक अभियुक्त कपिल प्रजापति को शहीद नगर से गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष साहिबाबाद अजय चौधरी ने बताया कि बीती 14 अप्रैल 2024 को महेंद्र सिंह ने शिकायत की थी कि उसके मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार करके कपिल प्रजापति द्वारा बेच दिया गया है, जिसके बाद कपिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।