गाज़ियाबाद: गाजियाबाद में वीएचपी ने नगर निगम पर लगाया एक साल में 12 मंदिर तोड़ने का आरोप, 10 मई को घेराव करने का किया ऐलान
गाजियाबाद में विश्व हिंदू परिषद ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद ने नगर निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम ने एक साल में 12 मंदिर तोड़े हैं। इसी को लेकर 10 मई तारीख को नगर निगम के घेराव करेंगे।