गाज़ियाबाद: नवयुग मार्केट में प्रेस वार्ता कर अपर नगर आयुक्त ने कहा- कोर्ट के आदेश पर मंदिर के पास हुई है कार्रवाई
नवयुग मार्केट स्थित नगर निगम मुख्यालय पर बुधवार को अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद ही विवेकानंद मंदिर के पास कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि कोर्ट का आदेश आया था, जिसको अमल करना उनकी जिम्मेदारी है और उसी के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इसके अलावा अवैध अतिक्रमण पर लगातार कार्रवाई हो रही है।