गाज़ियाबाद: डासना शिव शक्ति धाम में होगा विश्व धर्म संसद का आयोजन, महामंडलेश्वर ने राजनगर में प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
गाजियाबाद के आरडीसी राजनगर में प्रेस वार्ता करके जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर ने बताया कि डासना शिव शक्ति धाम में आने वाली 17,18,19, 20 और 21 दिसम्बर 2024 को शिवशक्ति धाम डासना में अन्य कुछ संस्थाओं के साथ विश्व धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि आज इस तरह से भारत के प्रधानमंत्री को जगह जगह अपनी सभाओ में इस्लामिक जिहाद की चर्चा करनी पड़ रही है।