कोईलवर: आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा तारामणि भगवान साह उच्च माध्यमिक विद्यालय भोजपुर डीएम ने भूमि पूजन कर किया शिलान्यास
कोईलवर स्थित तारामणि भगवान साह उच्च माध्यमिक विद्यालय नव निर्माण का सपना अब साकार हो गया है। डीएम राजकुमार ने बुधवार को पूजा पाठ कर नए भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर डीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोईलवर ही नहीं पूरे जिले के लिए खुशी की बात है। साथ ही उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण को लेकर इस भवन को तोड़ा गया था। जल्द ही नया भवन बनकर तैयार होगा।