बांसवाड़ा: शहर में बदहाल सड़कों के विरोध में नागरिक नैतिक परिषद ने कलेक्टर को स्कूटी पर नगर भ्रमण का अनोखा न्योता दिया
शहर की बदहाल सड़कों और जानलेवा गड्ढों से परेशान नागरिक नैतिक परिषद ने बुधवार को गांधी मूर्ति चौराहे पर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। परिषद ने जिला कलेक्टर को शहर की जमीनी हकीकत दिखाने के लिए 'स्कूटी पर नगर भ्रमण' का औपचारिक निमंत्रण दिया था। परिषद के पदाधिकारी तय समय पर अधिकारियों का इंतजार करते रहे, लेकिन आधे घंटे बीत जाने के बाद भी न तो कलेक्टर पहुंचे ।