Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
No video available

बेनीपट्टी: बिजलपुरा गांव में बंद पड़े एक घर में गोदरेज का लॉक तोड़कर लाखों के जेबरातों की हुई चोरी

Benipatti, Madhubani | Mar 20, 2024
बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर थाना के बिजलपुरा गांव में बीते मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने बंद पड़े एक घर में घुसकर लाखों रुपये मूल्य के जेबरातों की चोरी कर ली। यह घटना बुधवार को तब पता चला जब पीड़ित परिवार के रिश्तेदार उनके घर पहुंचे और गेट खोलकर आदर गये तो गोदरेज का लॉक टूटा था। उसमें रखे जेबरात गायब थे और अन्य सामान बाहर बिखड़े पड़े थे।

MORE NEWS

ब्रेकिंग न्यूज़ - बेनीपट्टी मधुबनी मुख्य मार्ग कौशल्यनाथ पेट्रोल पंप के समीप भीषण सड़क हादसा, कई बाईक आपस मे भिड़े... कई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ - बेनीपट्टी मधुबनी मुख्य मार्ग कौशल्यनाथ पेट्रोल पंप के समीप भीषण सड़क हादसा, कई बाईक आपस मे भिड़े... कई घायल

Benipatti, Madhubani | Jul 23, 2026

हरलाखी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों मूल्य के ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

DSP अमित कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी

हरलाखी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों मूल्य के ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार DSP अमित कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी

Benipatti, Madhubani | Jul 23, 2026

बिहार में पंचायत परिसीमन की प्रक्रिया शुरू, 2011 की जनगणना के आधार पर नए सिरे से बनेंगे ग्राम पंचायत क्षेत्र

बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायत क्षेत्रों के गठन एवं परिसीमन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 की धारा 11(1) के तहत जारी आदेश में राज्य के सभी ग्राम पंचायत क्षेत्रों का नए सिरे से निर्धारण करने का निर्देश दिया गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, ग्राम पंचायत क्षेत्रों का गठन वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर किया जाएगा। साथ ही सभी पंचायतों का परिसीमन राजस्व ग्रामों के अनुसार नए सिरे से होगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि ग्राम पंचायत क्षेत्र घोषित करने के लिए प्रखंड को एक इकाई माना जाएगा। पंचायतों की सीमाएं यथासंभव प्राकृतिक सीमाओं के अनुरूप तय की जाएंगी। आवश्यकता पड़ने पर सड़क, रेलवे लाइन और अन्य सार्वजनिक स्थलों को भी सीमा के रूप में माना जा सकेगा।

अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि किसी गांव को तब तक विभाजित नहीं किया जाएगा, जब तक एक से अधिक ग्राम पंचायत बनाना आवश्यक न हो। यदि एक पंचायत में एक से अधिक गांव शामिल होंगे तो पंचायत मुख्यालय सामान्यतः सर्वाधिक आबादी वाले गांव में होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्गों की आबादी 50 प्रतिशत से अधिक होने की स्थिति में मुख्यालय ऐसे गांव में बनाया जाएगा जहां इन वर्गों की संख्या सर्वाधिक होगी।

जिला स्तर पर तैयार किए गए पंचायत परिसीमन के प्रारूप को संबंधित प्रखंड, ग्राम पंचायत एवं जिला पदाधिकारी कार्यालय के सूचना-पट्ट पर प्रकाशित किया जाएगा। प्रकाशन के 15 दिनों के भीतर प्राप्त सुझाव एवं आपत्तियों पर विचार करने के बाद जिला पदाधिकारी अंतिम पंचायत क्षेत्र का निर्धारण करेंगे और इसकी अधिसूचना जिला गजट में प्रकाशित की जाएगी।
इस अधिसूचना के बाद राज्य में पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है।

बिहार में पंचायत परिसीमन की प्रक्रिया शुरू, 2011 की जनगणना के आधार पर नए सिरे से बनेंगे ग्राम पंचायत क्षेत्र बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायत क्षेत्रों के गठन एवं परिसीमन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 की धारा 11(1) के तहत जारी आदेश में राज्य के सभी ग्राम पंचायत क्षेत्रों का नए सिरे से निर्धारण करने का निर्देश दिया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, ग्राम पंचायत क्षेत्रों का गठन वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर किया जाएगा। साथ ही सभी पंचायतों का परिसीमन राजस्व ग्रामों के अनुसार नए सिरे से होगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ग्राम पंचायत क्षेत्र घोषित करने के लिए प्रखंड को एक इकाई माना जाएगा। पंचायतों की सीमाएं यथासंभव प्राकृतिक सीमाओं के अनुरूप तय की जाएंगी। आवश्यकता पड़ने पर सड़क, रेलवे लाइन और अन्य सार्वजनिक स्थलों को भी सीमा के रूप में माना जा सकेगा। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि किसी गांव को तब तक विभाजित नहीं किया जाएगा, जब तक एक से अधिक ग्राम पंचायत बनाना आवश्यक न हो। यदि एक पंचायत में एक से अधिक गांव शामिल होंगे तो पंचायत मुख्यालय सामान्यतः सर्वाधिक आबादी वाले गांव में होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्गों की आबादी 50 प्रतिशत से अधिक होने की स्थिति में मुख्यालय ऐसे गांव में बनाया जाएगा जहां इन वर्गों की संख्या सर्वाधिक होगी। जिला स्तर पर तैयार किए गए पंचायत परिसीमन के प्रारूप को संबंधित प्रखंड, ग्राम पंचायत एवं जिला पदाधिकारी कार्यालय के सूचना-पट्ट पर प्रकाशित किया जाएगा। प्रकाशन के 15 दिनों के भीतर प्राप्त सुझाव एवं आपत्तियों पर विचार करने के बाद जिला पदाधिकारी अंतिम पंचायत क्षेत्र का निर्धारण करेंगे और इसकी अधिसूचना जिला गजट में प्रकाशित की जाएगी। इस अधिसूचना के बाद राज्य में पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है।

Benipatti, Madhubani | Jul 20, 2026

खिरोई नदी में नहाने के दौरान 14 वर्षीय किशोर डूबा, दो घंटे से अधिक समय से तलाश जारी

बेनीपट्टी (मधुबनी) : बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर पंचायत स्थित मकिया गांव से गुजरने वाली खिरोई नदी में शनिवार दोपहर नहाने के दौरान एक 14 वर्षीय किशोर नदी में डूबकर लापता हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जुट गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे गांव के दो बच्चे खिरोई नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इनमें से एक बच्चा किसी तरह बाहर निकल आया और शोर मचाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर नदी में किशोर की तलाश शुरू कर दी। हालांकि दो घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद लापता किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

घटना में बचाए गए दूसरे बच्चे को उपचार के लिए पुपरी के सरकारी अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

लापता किशोर की पहचान अब्दुल मजीद के 14 वर्षीय पुत्र दुलारे के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं, विशनपुर पंचायत के मुखिया मोहम्मद आलम भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ (SDRF) टीम को सूचना दे दी गई है और उसके पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल ग्रामीण और पुलिस संयुक्त रूप से किशोर की तलाश में जुटे हुए हैं।

खिरोई नदी में नहाने के दौरान 14 वर्षीय किशोर डूबा, दो घंटे से अधिक समय से तलाश जारी बेनीपट्टी (मधुबनी) : बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर पंचायत स्थित मकिया गांव से गुजरने वाली खिरोई नदी में शनिवार दोपहर नहाने के दौरान एक 14 वर्षीय किशोर नदी में डूबकर लापता हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जुट गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे गांव के दो बच्चे खिरोई नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इनमें से एक बच्चा किसी तरह बाहर निकल आया और शोर मचाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर नदी में किशोर की तलाश शुरू कर दी। हालांकि दो घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद लापता किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना में बचाए गए दूसरे बच्चे को उपचार के लिए पुपरी के सरकारी अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। लापता किशोर की पहचान अब्दुल मजीद के 14 वर्षीय पुत्र दुलारे के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं, विशनपुर पंचायत के मुखिया मोहम्मद आलम भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ (SDRF) टीम को सूचना दे दी गई है और उसके पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल ग्रामीण और पुलिस संयुक्त रूप से किशोर की तलाश में जुटे हुए हैं।

Benipatti, Madhubani | Jul 18, 2026

मकिया गांव में डूबे बच्चे की 3 घंटे तक ग्रामीण खुद करते रहे तलाश, नहीं पहुंच सकी SDRF

मकिया गांव में डूबे बच्चे की 3 घंटे तक ग्रामीण खुद करते रहे तलाश, नहीं पहुंच सकी SDRF

Benipatti, Madhubani | Jul 18, 2026