केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शुक्रवार को संसद भवन नई दिल्ली में संसदीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज तथा सुविधाओं को लेकर मुलाकात की। रेलवे स्टेशन बैतूल, हरदा, खिरकिया, टिमरनी एवं छनेरा पर प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज एवं सुविधाओं को लेकर चर्चा की।