अशोक नगर: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में बुधवार को शाम 6 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को विभागीय प्रगति से संबंधित जानकारी तैयार रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि सभी जानकारी उपलब्ध हो जिससे बैठक के दौरान प्रभावी समीक्षा की जा सके।