चौमूं: हरमाड़ा में 4 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या, पड़ोसी के घर के डबल बेड में मिला शव, आसपास के इलाके में फैली सनसनी
Chomu, Jaipur | Jun 13, 2026 हरमाड़ा थाना इलाके में चार वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। श्याम वाटिका, बैनाड़ क्षेत्र में रहने वाली मासूम आलीना का शव पड़ोसी के घर में डबल बेड के अंदर मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्ची के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी के घर में तलाश के दौरान उसका शव बरामद हुआ।