बक्सर: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई आपदा संबंधित बैठक में बक्सर से विडिओ कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए डीएम
Buxar, Buxar | Jun 18, 2024 मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आपदा संबंधित विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें बक्सर से डीएम अंशुल अग्रवाल भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारी की समीक्षा की गई।संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के आलोक में संबंधित विभागों द्वारा की जा रही तैयारी की समीक्षा हुई।