# बिहार में शुरू हुआ हेली-टूरिज्म, अब हेलीकॉप्टर से करें राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की सैर
बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने "मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना 2026" का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत अब पर्यटक हेलीकॉप्टर और छोटे विमान के जरिए बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों का हवाई सफर कर सकेंगे।
इस सेवा की बुकिंग 13 जुलाई से शुरू हो गई है। पर्यटक बिहार पर्यटन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। हालांकि, योजना की नियमित शुरुआत 18 जुलाई से होगी।
## पटना से जुड़ेंगे बिहार के तीन बड़े पर्यटन स्थल
हेली-टूरिज्म योजना के तहत पटना से वाल्मीकिनगर, राजगीर और कैमूर को जोड़ा गया है। वाल्मीकिनगर के लिए सरकारी विमान का उपयोग किया जाएगा, जबकि राजगीर और कैमूर के लिए 6+2 सीटर क्षमता वाले किराये के हेलीकॉप्टर चलाए जाएंगे।
Bihar, India | Jul 13, 2026