आज दिनांक-22.10.2026 को अपराह्न 02:00 बजे से झल्लू बाबू सभागार, डी०आर०डी०ए० परिसर, मधेपुरा में बिहार विधान परिषद् के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के निमित्त दिनांक-23.10.2026 को होने वाले मतदान के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, मधेपुरा एवं पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा के द्वारा पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी-1, मतदान पदाधिकारी-2 एवं मतदान पदाधिकारी 3 तथा गश्ती दल दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ माईक्रो प्रेक्षक एवं विडियोग्राफर को संयुक्त रूप से संबोधन किया गया।
जिसमें बताया गया कि मधेपुरा जिला अन्तर्गत कुल 14 (चौदह) मतदान केन्द्रों पर स्वच्छ, शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान हेतु भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाची पदाधिकारी, कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र-सह- आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया द्वारा प्राप्त निदेशानुसार आज दिनांक-22. 10.2026 को समाहरणालय परिसर स्थित डिस्पैच सेन्टर से मतपेटिका, मतदान सामग्री एवं मतपत्र प्राप्त करने के उपरान्त पीठासीन पदाधिकारी एवं गश्ती दल दण्डाधिकारी पुलिस अभिरक्षा के साथ निर्वाद्ध रूप से अपने आवंटित मतदान केन्द्र पर पहुँचेंगे। तत्पश्चात मतदान केन्द्र पर मतदान दिवस के लिए सभी आवश्यक तैयारीयों का समीक्षा कर लेंगे। मतदान दिवस पर पूर्वाह्न-08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक मतदान सुचारू रूप से कराने हेतु मतदान की शुरूआत होने के पूर्व हीं मतदान केन्द्र पर उपस्थित सभी मतदान अभिकर्ताओं का पहचान उनके नियुक्ति पत्र के आधार पर सत्यापन कर सुनिश्चित कर लेगें।
जिला पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा मतदाताओं के मत की गोपनियता बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निदेश पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा द्वारा सभी संबंद्ध पुलिस पदाधिकारियों को मतदान की समाप्ति के उपरान्त निर्वाद्ध रूप से पीठासीन पदाधिकारी, गश्ती दल दण्डाधिकारी, माईक्रों प्रेक्षक एवं सील्ड मतपेटिका एवं विडियों फुटेज को जिला स्कुल, पूर्णिया के परिसर में स्थित बजगृह तक पुलिस अभिरक्षा के साथ पहुँचाने हेतु आवश्यक निदेश दिया गया।
संयुक्त सम्बोधन की समाप्ति के उपरान्त सभी पीठासीन पदाधिकारी एवं गश्तीदल दण्डाधिकारी द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित डिस्पैच सेन्टर से आवंटित मतपत्र, मतपेटिका एवं मतदान सामग्री प्राप्त कर अपने मतदान केन्द्र की ओर पुलिस अभिरक्षा के साथ प्रस्थान किया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar