भीलवाड़ा: मिशन जनगणना 2027: डीएम का निर्देश, फील्ड ट्रेनर्स संभालेंगे 'मोटिवेशन' की कमान, विद्यार्थियों से घर-घर जागरूकता
जनगणना 2027 के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के उद्देश्य से आयोजित फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने सभी फील्ड ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए।