प्रतापगढ़: कर्माही गांव में 7 नवंबर को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
कर्माही गांव निवासी पूर्व मंत्री डॉ महेंद्र सिंह के आवास पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री डॉ महेंद्र सिंह के आवास पर आयोजित कथा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन आगामी 7 नवंबर को होना है। जिसको लेकर प्रशासन तैयारी कर रहा है। एडिशनल एसपी दुर्गेश सिंह मंगलवार को पूरे दिन कर्माही गांव में ही रहे।