सिकंदरा: फिरोजापुर में राशन कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन, राशन न देने और घटतौली का लगाया आरोप
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के फिरोजापुर गांव के दो दर्जन से अधिक ग्रामीण महिला-पुरुष मंगलवार को करीब एक बजे तहसील परिसर पहुंचे। ग्रामीणों ने राशन कोटेदार दर्शनी देवी के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन कोटेदार पहले लाभार्थियों के फिंगर लगवा लेते हैं, लेकिन इसके बाद उन्हें राशन नहीं दिया जाता। इसके अलावा राशन वितर