मोरवा: पुरुषोत्तम पुर विद्यालय में बिजली का टूटा बोर्ड दे रहा दुर्घटना को आमंत्रण, हो सकता है बड़ा हादसा
प्रखंड क्षेत्र के इंद्रवारा पंचायत की पुरुषोत्तमपुर उच्च विद्यालय के बिजली का बोर्ड दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। बताया जाता है कि बिजली का बोर्ड काफी दिनों से टूटा पड़ा है लेकिन प्रशासन का ध्यान इस तरफ नहीं है कभी भी बच्चों के लिए यह परेशानी का सबब बन सकता है