जिलाधिकारी, मुज़फ्फरपुर तथा नगर आयुक्त, नगर निगम, मुज़फ्फरपुर ने सिकंदरपुर में बुडको द्वारा निर्माणाधीन शवदाह गृह का स्थल निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन विभिन्न अवयवों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभियंताओ को गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए तेजी से कार्य कराने का निदेश दिया।
ज़िलाधिकारी ने कहा कि सात निश्चय-2 योजना अंतर्गत निर्माणाधीन शवदाहगृह में 2 सेट विद्युत एवं 4 सेट लकड़ी शवदाहगृह का निर्माण किया जा रहा है। निरीक्षण में देखा गया कि योजना पर शीघ्रतापूर्वक कार्य किया जा रहा है।सिविल कार्य लगभग पूर्ण है। फिनिशिंग वर्क प्रगति पर है।
ज़िलाधिकारी ने कहा कि शेष सभी कार्य शीघ्र पूर्ण हो जाएगा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि दो माह के अंदर (अक्टूबर तक) सभी कार्य पूरा करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य के पूर्ण हो जाने से आम जन को अंतिम संस्कार करने में काफी सहूलियत होगी। साथ ही, प्रदूषण भी अत्यंत कम होगा जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रयास को बल मिलेगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar