बेल्थरा रोड: सोधनपुर गांव में भूमि विवाद में विकलांग को पाटीदारों ने पीटा, जख्मी पति के साथ भीमपुरा थाना पहुंची पत्नी
भीमपुरा थाना के सोधनपुर गांव में गुरुवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर पाटीदारों ने विकलांग अंजनी यादव की जमकर पिटाई कर दी। जख्मी विकलांग पति को लेकर उनकी पत्नी धीरज देवी गुरुवार को 10 बजे भीमपुरा थाना पहुंची और लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। जख्मी अंजनी यादव ने पाटीदारों के दबंगई की जानकारी दिया।