बेल्थरा रोड: बीजेपी कार्यकर्ता पर उभांव थाना में मुकदमा दर्ज होने से पार्टी में आक्रोश, मंडल अध्यक्ष ने लगाए आरोप
उभांव थाना के फरसाटार गांव में कोचिंग से लौट रहे किशोर नीरज गोंड की बेरहमी से पिटाई मामले में कार्रवाई के लिए पैरवी करने वाले भाजपा कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज होने पर बुधवार की शाम पार्टी में आक्रोश व्याप्त हो गया। बीजेपी के सीयर मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह ने बुधवार को शाम 7 बजे प्रेसवार्ता कर कहा कि उभांव थाना पुलिस पर अनेक आरोप लगाए।