सदर: बस में चढ़ते ही युवक का पैर पहिए के नीचे आया, चालक पर जानबूझकर बस चलाने का आरोप
Sadar, Lucknow | Aug 19, 2026 लखनऊ के परिवर्तन चौराहे के पास रोडवेज बस में चढ़ते समय एक युवक हादसे का शिकार हो गया। युवक परिवर्तन चौराहे से कैसरबाग जाने के लिए बस में सवार हो रहा था, तभी उसका पैर बस के पहिए के नीचे आ गया। हादसे में उसका पैर टूट गया। आरोप है कि चालक ने पहले बस रोकी, लेकिन युवक के चढ़ते समय अचानक वाहन चला दिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।