मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के कमलाबारी गोठ टोल में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में रामचंद्र सिंह की मौ'त हो गई। परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह जमीन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद रामसेवक सिंह पर गोली मा'रने का आरोप है। घायल रामचंद्र सिंह को पहले अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी के फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
देखते रहिए DEN News Madhubani — खबरें आप तक।
#MadhubaniNews #Jaynagar #BiharNews #CrimeNews #DENNewsMadhubani