बहरोड़: गण्डाला में बोरवेल में गिरे बेजुबान पिल्ले को ग्रामीणों ने छह घंटे की मेहनत के बाद सुरक्षित निकाला
Behror, Alwar | Nov 11, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के गण्डाला गांव में बुधवार को दोपहर एक बजे एक खुले बोरवेल में गिरा बेजुबान पिल्ला छह घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और युवाओं ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत और प्रयासों के बाद आखिरकार पिल्ले को सुरक्षित बाहर निकाल लिया