मेदिनीनगर (डालटनगंज): तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण सही कदम, लेकिन मेहुल चौकसी और विजय माल्या कब आएंगे भारत?: झारखंड क्रांति मंच
झारखंड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने शनिवार शाम 6 बजे मेदिनीनगर में एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि मुम्बई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड आतंकी तहव्वुर राणा का अमेरिका से भारत प्रत्यर्पण मोदी सरकार का एक सही व सार्थक कदम है,लेकिन मोदी सरकार को यह भी बताना चाहिए कि नीरव मोदी,विजय माल्या,नितीन संदेशरा,ललित मोदी व मेहुल चौकसी कब लाए जायेंगे।