मेदिनीनगर (डालटनगंज): हनुमान जयंती पर मेदिनीनगर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
पलामू जिले में हनुमान जयंती पर शनिवार को श्रद्धालु भक्ति मंे डूबे रहें। जगह जगह स्थापित हनुमान मंदिर में भंडारा, हनुमान चालीसा एवं पूजापाठ का दौर चला। मेदिनीनगर के मुख्य बाजार स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं प्रधान डाकघर स्थित नीम हनुमान मंदिर में शिवाजी क्लब के द्वारा भव्य भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।