मेदिनीनगर (डालटनगंज): हनुमान जन्मोत्सव पर मेदिनीनगर के दर्जनों मंदिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन
हनुमान जन्मोत्सव पर मेदिनीनगर के दर्जनों मंदिरों में विश्व हिंदू परिषद - बजरंग दल पलामू के द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हुआ। शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक रेड़मा के हनुमान मंदिर से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वहां सभी सदस्यों के द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। तत्पश्चात काली मंदिर,कामनापूर्ति शिव मंदिर,बेनी मंदिर, ठाकुरवाड़ी मंदिर में कार्यक्रम हुआ।