पलामू पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय शराब तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। चैनपुर पुलिस ने गोवा से भूटान जा रहे एक ट्रक (यूपी 50 डीटी 8407) को पकड़ा। इस में 1200 कार्टन में 14400 बोतल नकली अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसकी कीमत 58 लाख रूपए बतायी गयी है। एक बोतल की कीमत 400 आंकी गयी है। शराब नकली मिली है। शुक्रवार शाम 7 बजे जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया।